DSSSP WELFARE FOUNDATION
DSSSP WELFARE FOUNDATION

DSSSP WELFARE FOUNDATION

Empowering India, Fighting Scams

Welcome to DSSSP WELFARE FOUNDATION

Digital Fraud Prevention

Financial Fraud Awareness

Cybersecurity Measures

Legal Rights & Consumer Protection

साइबर सुरक्षा, सुरक्षित भविष्य – DSSSP के साथ डिजिटल दुनिया को सुरक्षित बनाएं"

DSSSP Welfare Foundation द्वारा शुरू की गई 'साइबर सुरक्षा अभियान' एक जनजागरूकता पहल है

Divash Singh

Please verify your email using Kwikk Media App

DSSSP WELFARE FOUNDATION

About Us

DSSSP वेलफेयर फाउंडेशन का मिशन है – ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों के युवाओं को डिजिटल शिक्षा, साइबर सुरक्षा जागरूकता, और व्यावसायिक प्रशिक्षण के माध्यम से सशक्त बनाना। हमारा उद्देश्य है कि हर व्यक्ति को डिजिटल युग के अनुरूप कौशल और जानकारी देकर आत्मनिर्भर बनाया जाए, जिससे वे समाज में गरिमा के साथ जीवन जी सकें और राष्ट्र के विकास में भागीदार बनें।

× DSSSP WELFARE FOUNDATION

Our Mission

DSSSP वेलफेयर फाउंडेशन का मिशन है – ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों के युवाओं को डिजिटल शिक्षा, साइबर सुरक्षा जागरूकता, और व्यावसायिक प्रशिक्षण के माध्यम से सशक्त बनाना। हमारा उद्देश्य है कि हर व्यक्ति को डिजिटल युग के अनुरूप कौशल और जानकारी देकर आत्मनिर्भर बनाया जाए, जिससे वे समाज में गरिमा के साथ जीवन जी सकें और राष्ट्र के विकास में भागीदार बनें।

DSSSP WELFARE FOUNDATION

Key Focus Area

मुख्य कार्यक्षेत्र (Key Focus Areas):
डिजिटल शिक्षा और कंप्यूटर प्रशिक्षण

ग्रामीण युवाओं के लिए CCC, DCA, ADCA, Tally, O-Level आदि कोर्स

स्कूल-कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए बेसिक और एडवांस कंप्यूटर ज्ञान

साइबर क्राइम और डिजिटल जागरूकता

साइबर फ्रॉड, OTP धोखाधड़ी, फेक कॉल/लिंक से बचाव

DSSSP Cyber Suraksha Team द्वारा गांव-गांव में जागरूकता कैंप

व्यावसायिक और कौशल विकास प्रशिक्षण

टाइपिंग, अंग्रेजी बोलचाल, ग्राफिक डिज़ाइन, वेब डिजाइनिंग

स्वरोज़गार को बढ़ावा देने वाले स्किल्स

महिला सशक्तिकरण एवं डिजिटल साक्षरता

महिलाओं व लड़कियों के लिए विशेष कंप्यूटर व स्किल ट्रेनिंग

डिजिटल पेमेंट, ऑनलाइन सुरक्षा और बैंकिंग की जानकारी

विकलांग और वंचित वर्ग के लिए विशेष सहयोग

निःशुल्क प्रशिक्षण व प्रमाणपत्र सुविधा

सरकारी योजनाओं की जानकारी और फॉर्म भरवाने में सहायता
नौकरी एवं करियर मार्गदर्शन (Career Guidance & Placement)

करियर काउंसलिंग, जॉब अपडेट्स और इंटरव्यू की तैयारी

सरकारी व निजी नौकरियों की तैयारी हेतु मार्गदर्शन

शैक्षणिक सहायता एवं छात्रवृत्ति मार्गदर्शन

छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी व आवेदन सहायता

ऑनलाइन फॉर्म भरने, दस्तावेज़ अपलोड, आधार सुधार आदि की मदद

ई-सेवा एवं डिजिटल सहयोग केंद्र

पेंशन, राशन, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, RTI, PF, PAN, आधार सेवाएँ

CSC सेवाओं के माध्यम से डिजिटल सरकारी योजनाओं की पहुंच

पर्यावरण और सामाजिक सेवा गतिविधियाँ

वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, नशा मुक्ति अभियान

सामाजिक मुद्दों पर युवाओं को जागरूक करना

CSR और NGO भागीदारी प्रोजेक्ट्स

कंपनियों के CSR के तहत स्थानीय विकास परियोजनाएँ

स्किल सेंटर, डिजिटल क्लासरूम, व मोबाइल ट्रेनिंग वैन योजनाएं


Types of Common Scams in India

OTP स्कैम (One Time Password Fraud):
लोगों को कॉल करके बैंक कर्मचारी बनकर OTP मांगा जाता है। OTP शेयर करते ही आपका पैसा उड़ जाता है।

🔴 सावधानी: OTP किसी के साथ कभी भी शेयर न करें, चाहे वो कोई अधिकारी ही क्यों न कहे।

2. KYC अपडेट स्कैम:
मैसेज या कॉल के जरिए कहा जाता है कि आपका SIM या बैंक खाता बंद हो जाएगा। KYC के नाम पर लिंक भेजते हैं या ऐप डाउनलोड करवाते हैं।

⚠️ सावधानी: KYC केवल ऑफिशियल वेबसाइट या बैंक शाखा से ही करें।

3. फेक लिंक या QR कोड स्कैम:
लोगों को WhatsApp या SMS पर लिंक भेजा जाता है, जिस पर क्लिक करते ही वायरस या ट्रोजन इंस्टॉल हो जाता है। QR कोड स्कैन करवाकर पैसे निकलवा लिए जाते हैं।

🔒 सावधानी: अंजान लिंक पर कभी क्लिक न करें, QR कोड केवल भरोसेमंद स्रोत से ही स्कैन करें।

4. लॉटरी/इनाम वाला स्कैम:
"आपने 25 लाख की लॉटरी जीती है" जैसे मैसेज आते हैं और प्रोसेसिंग फीस के नाम पर पैसे मांगते हैं।

❌ सावधानी: बिना भाग लिए कोई लॉटरी नहीं मिलती, इनाम वाले स्कैम से दूर रहें।

5. फर्जी जॉब/वर्क फ्रॉम होम स्कैम:
WhatsApp, Telegram या Facebook पर नौकरी देने का झांसा देते हैं, फिर रजिस्ट्रेशन फीस या ट्रेनिंग फीस लेकर गायब हो जाते हैं।

🛑 सावधानी: किसी भी नौकरी के लिए पहले पैसे न दें, कंपनी की वेबसाइट और रजिस्ट्रेशन जांचें।

6. Instagram/Facebook हैकिंग स्कैम:
फ्रेंड के अकाउंट से मैसेज आता है "मेरा अकाउंट बंद हो गया, इस लिंक पर वोट करो"। लिंक क्लिक करते ही आपका अकाउंट भी हैक हो जाता है।

🔐 सावधानी: सोशल मीडिया पर 2FA (Two-Factor Authentication) चालू करें और अंजान लिंक न खोलें।

7. फर्जी NGO या Donation स्कैम:
आपदा या बीमारी के नाम पर फर्जी वेबसाइट और UPI बनाकर डोनेशन मांगते हैं। ये पैसा कहीं और चला जाता है।

✔️ सावधानी: डोनेशन देने से पहले NGO की वैधता और रजिस्ट्रेशन नंबर जांचें।

8. ऑनलाइन खरीदारी/ OLX स्कैम:
OLX या सोशल मीडिया पर सस्ते प्रोडक्ट दिखाकर एडवांस मंगाते हैं, और सामान नहीं भेजते। कभी-कभी आर्मी का झांसा भी देते हैं।

🛍️ सावधानी: कभी भी एडवांस पेमेंट न करें, पहले सामान देखें फिर भुगतान करें।

9. UPI फेक कलेक्ट रिक्वेस्ट स्कैम:
लोग कहते हैं “मैं आपको पैसे भेज रहा हूं”, और कलेक्ट रिक्वेस्ट भेजते हैं। आप OK करते ही पैसा कट जाता है।

💸 सावधानी: किसी भी कलेक्ट रिक्वेस्ट को बिना जांचे स्वीकार न करें।

10. SIM स्वैप स्कैम:
आपका मोबाइल नेटवर्क अचानक बंद हो जाता है क्योंकि स्कैमर ने आपके नाम पर नया SIM निकलवा लिया होता है और फिर आपके बैंक खाते तक पहुंच बना लेता है।

📱 सावधानी: मोबाइल में कोई भी नेटवर्क प्रॉब्लम हो तो तुरंत कस्टमर केयर और बैंक को सूचित करें।

DSSSP WELFARE FOUNDATION
DSSSP WELFARE FOUNDATION
× DSSSP WELFARE FOUNDATION

Contact Us

Scan QR to Open My Mini Website

✨ Designed With ❤️ By Kwikk Media
Click Here to make Mini Website

Kwikk Media and Software Solutions only provides services, not liable for website content/transactions.

Report Abuse
×
Report Abuse