"लक्ष्य अंत्योदय, प्रण अंत्योदय, पथ अंत्योदय"!
🙏 परिचय – श्री जितेन्द्र अरोड़ा
मेरा नाम श्री जितेन्द्र अरोड़ा है। मैं भारतीय जनता पार्टी से लंबे समय से जुड़ा हुआ हूँ, मेरा परिवार संघनिष्ठ है और जन्म से ही मैं संघ विचारधारा से जुड़ा रहा हूँ। आदरणीय प्रेरणा पुरुष श्री दीनदयाल उपाध्याय जी की अंत्योदय की विचारधारा ने मुझे सदैव प्रेरित किया है।
मेरा जन्म 23 अक्टूबर 1976 को हुआ। मैंने बी.कॉम. की शिक्षा प्राप्त की है। मेरे राजनीतिक आदर्श श्री नरेन्द्र मोदी जी, श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी और श्री अमित शाह जी हैं।
मैं निजी व्यवसाय से जुड़ा हूँ और साथ ही संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन करता हूँ।
🌟 मेरी विशेषताएँ
✔ अनुभव और संगठनात्मक नेतृत्व क्षमता
✔ जनहित और राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्धता
✔ सामाजिक आंदोलनों में सक्रिय भागीदारी
✔ संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प
✨ मेरा उद्देश्य – सशक्त भाजपा, सशक्त भारत, विकसित भारत में सकारात्मक योगदान
🗳️ संगठनात्मक जिम्मेदारियाँ
- मंडल प्रतिनिधि (2025 से वर्तमान तक)
- मंडल अध्यक्ष (2024–2025) – लक्ष्मी नगर विधानसभा चुनाव में 59% वोट भारतीय जनता पार्टी को दिलाने में योगदान, 36 बूथों में से 32 बूथों पर विजय।
- बाबरपुर विधानसभा प्रभारी (2024) – लोकसभा चुनाव में श्री मनोज तिवारी जी एवं श्री हर्ष मल्होत्रा जी के लिए कार्य किया।
- पूर्व में मंडल अध्यक्ष, मंडल चुनाव प्रमुख, युवा मोर्चा अध्यक्ष, व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष आदि पदों पर कार्य किया।
🤝 सामाजिक सेवाएँ
- कोरोना काल में संगठन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए जनसेवा में निरंतर सक्रिय।
- प्रत्येक वर्ष रक्तदान शिविर में भागीदारी एवं कार्यकर्ताओं को प्रेरित करना।
- क्षेत्रीय समस्याओं (बिजली, पानी, ट्रैफिक, पुलिस) का समाधान कराने हेतु सांसद, विधायक एवं पार्षदों से संवाद स्थापित करना।
- मंदिरों एवं गुरुद्वारों में जनजागरूकता अभियान चलाना और लोगों को पार्टी विचारधारा से जोड़ना।
✊ आन्दोलनात्मक कार्य
- 2012 में क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर प्रदर्शन एवं गिरफ्तारी दी, तिहाड़ जेल में 4 दिन बिताए।
- लगातार विभिन्न आन्दोलनात्मक कार्यों में सक्रिय भागीदारी।
✨ Designed With ❤️ By Kwikk Media
Click Here to make Mini Website