Dainik Panchayat News
Dainik Panchayat News

Dainik Panchayat News

ब्रेकिंग्- गोरखपुर जिले के उरुवा बाज़ार में लाइनमैन से मारपीट के मामले में पिता-पुत्र पर केस दर्ज।

उरुवा बाज़ार में लाइनमैन से मारपीट के मामले में पिता-पुत्र पर केस दर्ज।

दैनिक पँचायत समाचार/गोरखपुर (शनिवार)

उरुवा बाजार थाना क्षेत्र में लाइनमैन से गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किय गया है।
पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता अशोक हरिजन विद्युत विभाग में लाइनमैन पद पर कार्यरत हैं। तहरीर के मुताबिक 25 अगस्त को बिजली बिल बकाया होने के कारण जेई के आदेश पर कोटवा अवदानी निवासी सुरेंद्र पांडेय के घर की बिजली लाइन काटी गई थी। आरोप है कि इसके बाद सुरेंद्र पांडेय और उनके बेटे आशुतोष पांडेय ने लाइनमैन के साथ गाली-गलौज की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया।
शिकायत के मुताबिक 26 अगस्त को लाइन खराब होने की सूचना पर लाइनमैन अपने सहयोगी के साथ सुरेंद्र पांडेय के गांव के पास पहुंचा। आरोप है कि वहां पिता-पुत्र ने उसके साथ मारपीट की। पीड़ित ने भागकर बचने की कोशिश की तो रास्ते में दोबारा घेरकर मारपीट की गई और उसकी गाड़ी की चाबी निकालकर मोबाइल भी तोड़ दिया गया। साथ ही जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।
पुलिस ने सुरेंद्र पांडेय और आशुतोष पांडेय के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 115(2), 126(2), 324(4), 351(3), 352 तथा एससी/एसटी एक्ट की धाराओं 3(1)(घ) और 3(2)(va) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच उप पुलिस अधीक्षक दरवेश कुमार को सौंपी गई है।


Photo Gallery
Dainik Panchayat News
Dainik Panchayat News
Dainik Panchayat News
Dainik Panchayat News
Dainik Panchayat News
× Dainik Panchayat News
Dainik Panchayat News

Narad Shukla

Chief & Editor

Please verify your email using Kwikk Media App

Dainik Panchayat News

About Us

✨ गांवों की आवाज़, विकास की सच्ची तस्वीर✨

हमारे न्यूज़ पोर्टल में आपका स्वागत है। यह मंच ग्राम पंचायत, ब्लॉक (क्षेत्र) पंचायत और जिला पंचायत से जुड़ी पारदर्शी व सत्यापित खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है।

यहाँ गांव से लेकर जिले तक होने वाले विकास कार्यों, सरकारी योजनाओं, फंड के उपयोग और भुगतान विवरण की जानकारी फोटो व वीडियो के साथ सरल रूप में प्रस्तुत की जाती है।

यह प्लेटफॉर्म प्रशासन और जनता के बीच सेतु बनकर नागरिकों को जागरूक, सक्रिय और भागीदार बनाने का कार्य करता है।

कोई भी ब्यक्ति अपने ग्राम पंचायत/क्षेत्र पँचायत/जिला पंचायत का विवरण चाहे वह मनरेगा हो या राज्य वित्त/पन्द्रहवां वित्त/परफामेंस ग्रांट का कोई भी जानकारी कहा कितना भुगतान हुआ वित्तीय वर्ष जानना चाहता हो तो वह मेरे वाट्सप नम्बर 8115818485 पर अपना प्रश्न लिखकर भेजे।


Contact Us
No of Views: 6022